देहरादून, सितम्बर 20 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने डीएम सविन बंसल और उनकी टीम की पीठथपथपाई। उन्होंने कहा कि आपदा से सीख लेकर भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग करनी होगी। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 15 और 16 सितम्बर को हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर शनिवार को दून में आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से आपदा की विस्तृत रिपोर्ट ली। डीएम सविन बंसल ने राज्यपाल को बताया कि जैसे ही आपदा की सूचना मिली, प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र सहित अन्य प्रभावित जगहों पर किए जा रहे राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.