सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सीतामढ़ी। जिले में आपदा से निपटने व उसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए 26 फरवरी को मॉक ड्रिल (मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सहित शहर के आसपास के छह स्थलों का चयन किया गया है। जिसमें शिक्षण संस्थान, मार्केट, अस्पताल, पेट्रोलपंप, सरकारी कार्यालय आदि शामिल है। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन को लेकर की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी। डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), नई दिल्ली तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भूकंप के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित मॉक ड्रिल की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.