मुंगेर, सितम्बर 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। सोमवार को बाढ़ प्रभावित चौरगांव एवं अमैया पंचायत के आपदा सहायता राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ित करिश्मा देवी, बबीता देवी, रूणा देवी, मीना देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, सुभाष मंडल, मनोज मंडल, प्रमोद मंडल, राहुल कुमार आदि ने बताया कि बाढ़ से हमलोगों का बहुत नुकसान हुआ है। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री आपदा सहायता राशि से हमलोग वंचित हैं। जबकि 26 अगस्त को हमलोगों ने अंचल कार्यालय में आवेदन जमा किया था। मौके पर सीओ उमेश शर्मा एवं राजस्व अधिकारी फैसल खान ने बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनी एवं कहा की जल्द ही आपदा सहायता राशि उनके खाते में आ जाएगी। सीओ ने बताया कि अनुश्रवण समिति एवं वंचित बाढ़ पीड़ित के आवेदन पर 1274 बाढ़ पीड़ित परिवार की सूची जिला को भेजी गई है। जिसमें आवेद...