संभल, मई 11 -- कस्बा बबराला के राजघाट रोड़ स्थित उमेशचंद्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों को युद्ध की स्थिति में मुस्तैदी के साथ रहकर एक दूसरे की मदद करने के लिए जागरूक किया गया। सिविल डिफेंस के चीफ पोस्ट वार्डन योगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि नरौरा में सिविल डिफेंस की स्थापना यहां स्थित पावर प्लांट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी। जनपद बुलंदशहर के नरौरा स्थित परमाणु विद्युत केंद्र की 16 किलोमीटर की परिधि तक सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी निभाने को नागरिक सुरक्षा संगठन को गुन्नौर प्रखंड में दी गयी है। नागरिक सुरक्षा की आवश्यकता 1962 के चीन आक्रमण के बाद हुई। जिसके बाद 1968 में संसद द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया। इसके बाद से सरकार ने सिविल डिफेंस को राष्ट्रीय सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.