सहरसा, मई 24 -- सहरसा। आपदा मित्र ने अपने मांगों को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। आपदा मित्र जिला अध्यक्ष सौरव कुमार ने बताया कि सांसद ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित भुगतान जल्द करवाने का प्रयास करेंगे। जिसके बाद एडीएम से मिलकर छठ घाट, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं अन्य पर्व दवा त्यौहार में किए गए ड्यूटी का भुगतान करने, सुरक्षित शनिवार में किए गए ड्यूटी का भुगतान, जिले के 10 प्रखंड में 4 प्रखंड के ही आपदा मित्र को सुरक्षित तैराकी के लिए लेटर भेजा गया है, शेष 6 प्रखंड को छोड़ दिया गया है, इन सभी प्रखंड के आपदा मित्र को भी शामिल करने की मांग की। मौके परपप्पु, बालमुकुंद, बंसीलाल, रंजन, संतोष, मुलायम, प्रेमजीत, मुकेश, जीवछ सहित आपदा मित्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.