रुडकी, जनवरी 14 -- कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी रविंद्र सिंह आनंद ने बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने सरकार पर 2025 के आपदा प्रभावित परिवारों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रभावितों के बिजली के बिल तत्काल माफ करने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को हबीबपुर कुड़ी, गिद्धावाली, महाराजपुर खुर्द, महाराजपुर कलां, डुमनपुरी, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी रायघटी, बालावाली, बहादराबाद, नंदपुर, कलसिया, पंडितपुरी व सोंपरी समेत करीब 15 गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के किसानों और मजदूरों से बात करके 2025 में आई बाढ़ आपदा के हालात की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...