रुद्रप्रयाग, सितम्बर 17 -- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जनपद के आपदा प्रभावि क्षेत्र छेनागाड़ का दौरा किया इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द जाना। सांसद ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनी। उन्होंने हर प्रभावित को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। बुधवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सुबह वाहन से छेनागाड़ पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का निरीक्षण किया। बलूनी ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। कहा कि छेनागाड़ क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर आजीविका के अवसर मिल सके। उन्होंने कह...