शिमला, जुलाई 28 -- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया। कैबिनेट ने अलग-अलग तरह के नुकसान के लिए सहायता राशि की रकम तय की। घर के अलावा कृषि, पॉलीहाउस और फसल नुकसान पर भी मदद की राशि बढ़ा दी गई है। अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता राशि 1.30 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को एक लाख रुपए, दुकानों और ढाबों को भी एक लाख रुपए की मदद मिलेगी। गौशालाओं के लिए 50000 रुपए, किरायेदारों को सामान की हानि पर 50000 रुपए और मकान मालिक को 70000 रुपए की सहायता दी जाएगी। बड़े दुधारू पशुओं के नुकसान पर अब 55000 रुपए, बकरी, भेड़, सूअर जैसे छोटे पशुओं के लिए 9000 रुपए प्रति पशु का मुआवजा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.