भागलपुर, जनवरी 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू एनएसएस द्वारा सोमवार को आपदा मित्र तैयार करने के लिए आपदा प्रबंधन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत एक स्थानीय होटल में हुई है। इस दौरान तीन सौ के करीब एनएसएस स्वयंसेवक पहुंचे थे, जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन टीएमबीयू की डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह, नगर विधायक रोहित पांडेय, एमएलसी डॉ. एनके यादव, एफए ब्रजकिशोर प्रसाद, टीएमबीयू एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, इस्टेट पदाधिकारी डॉ. जैनेंद्र कुमार, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्वेता पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स द्वारा एनएसएस टीएमबीयू के चयनित 300 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। 12 जनवरी को युवा दिवस को लेकर तिथि तय की गई थी। प्रशिक्षण को संबोधित क...