अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, संवाददाता जहानाबाद जिला के स्वच्छ नामांकित 100 प्रशिक्षित पुरुष गृह रक्षकों का 120 दिनों का पारण परेड समारोह पुरानी पुलिस केंद्र (कृषि बाजार उत्पादन समिति) अररिया स्थित परेड मैदान में आयोजित किया गया। पारण परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम परेड की सलामी ली गई। साथ ही प्रशिक्षित गृह रक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। इससे पहले बिहार गृह रक्षा वाहिनी अररिया के वरीय जिला समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा द्वारा जिलधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सम्मानित भी किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि गृह रक्षक आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह का उद्देश्य प्रशिक्...