उत्तरकाशी, सितम्बर 18 -- नगर पंचायत नौगांव में बीते दिनों आई आपदा से प्रभावित लोगों ने सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रभावितों ने नौगांव चौराहे पर प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाया कि नौगांव नगर पंचायत में भीषण आपदा आई जिसमें सैकड़ों लोग प्रभावित हुए, लेकिन सरकार और प्रशासन ने नुकसान का सही आकलन नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने आपदा में हुए नुकसान का सही आकलन करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत नौगांव में दैविक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित वार्ड-चार, छह और सात हुए हैं। यहां लोगों के आवासीय मकान और जमीन भूध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.