गंगापार, जनवरी 6 -- किसी भी आपदा प्रबंधन में मानव सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा, उनके लिए चारे एवं पानी की व्यवस्था तथा स्थानीय निकायों के साथ समन्वय महत्वपूर्ण है। यह बातें इफको संयंत्र के ऑफ साइट में आपात आपदा प्रबंधन के पूर्वाभ्यास के बाद समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज चंद्र मोहन शर्मा ने मंगलवार को कही। कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को ऐसे आपातकालीन परिदृश्यों का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा निकासी के समय आवश्यक दैनिक दवाइयाँ अपने साथ रखनी चाहिए। समीक्षा बैठक से पहले इफको फूलपुर में लेवल-3 ऑफ-साइट आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संयंत्र एवं संयंत्र के बाहर संभावित औद्योगिक आपदा की स्थिति में तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय तथा जन-सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.