मेरठ, मई 16 -- 50 से अधिक होमगार्ड के जवान अब आपदा की स्थिति के लिए तैयार हो गए हैं। टाउन हॉल परिसर में इन होमगार्ड जवानों को सिविल डिफेन्स की ओर से तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सिविल डिफेंस की ओर से होमगार्ड जवानों को आपदा की स्थिति में सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक उप नियंत्रक नवीन नारंग की देखरेख में इन जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत गुरुवार को होमगार्ड की ओर से सम्मिलित रूप से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपनी तैयारियों को पूर्ण किया गया। मॉकड्रिल के मुख्य अतिथि उप नियंत्रक रविंद्र प्रताप, विशिष्ट स्थिति डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक, ऋषि कुमार शर्मा प्रभागीय वार्डन, राजकुमार खत्री प्रभागीय वार्डन और होमगार्ड के वरिष्...