मथुरा, अक्टूबर 30 -- मथुरा में जमीनों के नए सर्किल रेट की सूची जारी करने से पहले प्रशासन ने लोगों से आपत्ति मांगी हैं। आपत्ति आने के बाद सर्किल रेट की नयी सूची जारी की जाएगी। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के प्रकाशन के बाद 6 नवंबर लोग अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकते हैं। आपत्तियों पर विचार-विर्मश करने के बाद सर्किल रेट की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रस्तावित सूची के अनुसार मथुरा में कृष्णा नगर सबसे अधिक सर्किल रेट होंगे, जबकि वृंदावन का इस्कान रोड दूसरे नंबर पर है। कृष्णा नगर में प्रस्तावित सर्किल रेट 82000 रखे गए हैं, जबकि इस्कान रोड पर 72000 रेट हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में जारी हुए सर्किल रेट की सूची के बाद इस साल जल्द सूची जारी होने जा रही है। इसके लिए उप निबंधन कार्यालय और राजस्व विभाग तहसील स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.