हापुड़, दिसम्बर 12 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 परीक्षा केंद्र फाइनल किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29186 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। पूर्व में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। जिसके तहत परीक्षाएं शुरू होने की डेट 18 फरवरी तय की गई। गत एक पखवाड़े पूर्व यूपी बोर्ड ने जिले में परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र तय किए गए थे। जिन पर आपत्तियां मांगी गई थी। परीक्षा केंद्रों के संबंध में 32 आपत्तियां आई। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में परीक्षा केंद्र फाइनल हो गए हैं। एग्जाम के लिए ज...