चतरा, फरवरी 19 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक किराए के मकान में बुधवार को 15वीं वित्त आयोग के जेई सिकंदर कुमार को एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया गया कि सिकंदर कुमार लावालौंग प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित हैं और प्रखंड मुख्यालय में ही किराए के मकान में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह एक युवती जेई के कमरे में दाखिल हुई। कुछ देर बाद जेई बाहर निकले और इधर-उधर नजर दौड़ाने के बाद दरवाजा अंदर से बंद कर कमरे में चले गए। इस दौरान स्थिति संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, जेई ने अंतत: दरवाजा खोला। इसी बीच कुछ लोगों ने वीडियो बना ल...