अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- सैदापुर, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवती के नाम से आपत्तिजनक वीडियो और स्टेटस अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दिए तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात युवक ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो अपलोड की है। सोशल मीडिया पर इन आपत्तिजनक पोस्ट के कारण उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पीड़िता का आरोप है कि इस कारण उसकी शादी भी टूट गई, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी के निर्देश पर सम्मनपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष दिनेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.