महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी रहे डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता अमित चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरसिंह पांडेय ने तहरीर में लिखा है कि सपा नेता अमित चौबे हियुवा के प्रदेश प्रभारी रहे पूर्व विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को दिन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी देखने के बाद कार्रवाई की मांग के लिए अधिकारियों से मुलाकात की थी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष की तहरीर पर सपा नेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.