नई दिल्ली, फरवरी 16 -- एक शो के दौरान की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ पूरे देश में कई एफआईआर दर्ज हो गईं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर लताड़ लगाई। वहीं सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला उनके समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया पर होने वाले ऐक्शन को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बता दिया है। एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पूनावाला ने कहा कि सोशल मीडिया के मुद्दे पर पूरी संसद एकजुट हो गई। जब भी चुनाव होता है तब एक सजायाफ्ता रेपिस्ट बाहर आ जाता है लेकिन संसद में कोई भी उसपर बात नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा, बैड जोक केवल ए बैड जोक है। इसके लिए केवल सेल्फ सेंशरशिप ही की जा सकती है। यह किसी को आहत कर सकता है लेकिन इससे कोई हिंसा नहीं होती। पूनावाला ने कहा, ऐसी सामग्री देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.