मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- लगातार बढ़ रहे सोने व चांदी के भाव पर सोमवार की दोपहर ब्रेक लग गया। इससे आभूषण व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। अखिल भारतीय सराफा संघ के कार्यालय सहायक अभय कुमार ने बताया कि सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट हुई है। सोने के भाव में प्रति दस ग्राम एक हजार और चांदी के भाव में प्रति किलो पर आठ हजार रुपये की गिरावट हुई है। अभय कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख 43 हजार रुपये और 22 कैरेट का भाव एक लाख 31 हजार 600 था। जबकि चांदी का भाव दो लाख 51 हजार रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट सोना का भाव एक लाख 42 हजार और 22 कैरेट सोने का भाव एक लाख 30 हजार 600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का भाव घटकर दो लाख 43 हजार पर आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.