नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- क्या आपने कभी सोचा है, आखिर क्यों कई बार बिना किसी बात के आपका मन अचानक खुशी या उदासी महसूस करने लगता है। एक पल में मन करता है आकाश को छू लें तो दूसरे ही पल व्यक्ति खुद को दुख के बादलों के बीच अकेला घिरा हुआ पाता है। आपको बता दें, ऐसा आपके आसपास के रंगों की वजह से होता है। जी हां, रंग मनोविज्ञान के अनुसार हर अलग रंग मानव व्यवहार और भावनाओं को अलग तरह से प्रभावित करता है। आइए जानते हैं किस रंग का आपके मूड पर क्या प्रभाव पड़ता है।आपके मूड पर किस रंग का पड़ता है क्या असरलाल रंग लाल रंग का अत्यधिक उपयोग आपके जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। लाल रंग उत्तेजना और तीव्रता के लिए जाना जाता है, जो ऊर्जा और प्रेरणा को तो बढ़ा सकता है, लेकिन बहुत अधिक उपयोग करने पर लाल रंग बेचैनी, घबराहट और क्रोध जैसे तनावपूर्ण भावनाओं को भी जन्म द...