नई दिल्ली, फरवरी 12 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर BMC को जमकर फटकार लगाई। साथ ही यह तक कह दिया कि कुछ समय में कमिश्नर को भी घोड़े पर दफ्तर आना पड़ सकता है। जस्टिस रविंद्र घुघे और जस्टिस अभय मंत्री की पीठ पवई के एक स्कूल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में कहा गया है कि अतिक्रमण को लेकर कई शिकायतें देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। अदालत में न्यायाधीशों के सामने अतिक्रमण की तस्वीरें पेश की गईं थीं। वह हीरानंदानी इलाके में करीब 90 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण देखकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। खबर है कि यहां फुटपाथ पर कई झुग्गियां बन गई हैं, जिससे स्कूली छात्रों समेत आम जनता को परेशानी हो रही है। इसपर जस्टिस घुघे ने कहा, 'देखा जाए तो इस सड़क से चार कारें एक साथ गुजर सकती हैं, लेकिन अब देखिए क्या हाल हो गया है... यह घटकर...