नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आंखें ना सिर्फ दुनिया के अलग-अलग रंग देखने में मदद करती हैं बल्कि ये आपकी सेहत से जुड़े कई राज भी खोल सकती हैं। आमतौर पर लोग आंखों की जांच सिर्फ चश्मे का नंबर या धुंधलेपन का कारण पता करवाने के लिए करवाते है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ आपकी रेटिना की बारीक रक्त वाहिकाओं को देखकर आपके दिल की धड़कन और उसकी सेहत का हाल तक बता सकता है। शारदा केयर हेल्थसिटी के कार्डियक साइंसेज के सीनियर कंसल्टेंट और हेड डॉ. अजीत सिंह कहते हैं कि आंख के पीछे की परत, जिसे रेटिना (retina) कहते हैं, वहां की छोटी-छोटी रक्त नलियां हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं की स्थिति को दर्शाती हैं। दिल और दिमाग जैसी प्रमुख धमनियों की तरह, ये रेटिनल (retinal) रक्त नलियां भी उच्च रक्तचाप, शुगर और धमनियों की कठोरता के प्रभाव को दिखा सकती है...