धनबाद, जून 14 -- धनबाद। समाजसेवी सह ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल ने विश्व रक्तदाता दिवस पर लोगों से रक्तदान की अपील की। कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। इससलिए जरूरी है कि हम सभी मिलकर रक्तदान करें। वे स्वयं अबतक 22 बार रक्तदान कर चुके हैं। आपके रक्त का एक अंश किसी का वंश बचा सकता है। हमारे जैसे बच्चों के लिए करें रक्तदान: थैलेसीमिया पीड़ित संस्कृति ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो संदेश भेजते हुए लोगों से रक्तदान की अपील की। कहा कि उसके जैसे बच्चों को बचाने के लिए समाज को रक्तदान के लिए आने आने की जरूरत है, ताकि उन्हें रक्त की कमी नहीं झेलनी पड़े। यह भी कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर आठ लेन सड़क के किनारे भूली हनुमान मंदिर में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.