नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बार फिर विधानसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला। योगी सपा पर खूब बरसे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनामी बनाने की बहुत संभावनाएं थीं लेकिन समाजवादी पार्टी ने अपनी कारगुजारियों के जरिये सारी संभावनाओं को खत्म कर दिया। उत्तर प्रदेश वर्ष 2029 तक हर हाल में वन ट्रिलियन इकॉनामी की अर्थ-व्यवस्था को हासिल करेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रश्नप्रहर में सपा की सदस्य डॉ. रागिनी के सवाल पर बोल रहे थे। डॉ. रागिनी ने जानना चाहा कि प्रदेश में वन ट्रिलियन इकॉनामी कब तक बनेगी। इसके लिए कौन-कौन से विभाग और अधिकारी क्या-क्या योगदान कर रहे हैं। उन्होंने रिजर्व बैंक आफ इंडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार मध्यम वर्ग की आमदनी बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.