मथुरा, फरवरी 5 -- गोवर्धन के आन्यौर बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बंद रही। इस दौरान सौंख से आन्यौर के लिए बनाई गई डबल सोर्स लाइन को जोड़ने का कार्य कराया गया। गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र आन्यौर पर 33 केवी लाइन सेकंड सोर्स ( 33 केवी लाइन सौंख से 33 केवी लाइन आन्यौर) को जोड़ने का कार्य कराया गया। इसके चलते अन्यौर, भीमनगर, परिक्रमा मार्ग ,नगला सेहू , गैस गोदाम, महमदपुर ,पेठा,डोमपुरा ,भवनपुरा आदि गांवों की विद्युत सप्लाई दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रभावित रही। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आन्यौर बिजलीघर जचौंदा 132केवी बिजलीघर से जुड़ा है। इधर बिजली बंद होने पर उपभोक्ता बिजली की जानकारी को बिजलीघर एवं अन्य कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे। एसडीओ गोवर्धन महावीर सिंह के अनुसार अब आन्यौर बिज...