रांची, फरवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। ईसाई समुदाय का 18 फरवरी से महाउपवास काल प्रारंभ हो जाएगा। राख बुधवार से लेकर ईस्टर पर्व तक होने वाली धर्म विधि की समय सारणी विभिन्न चर्च कलीसियाओं के द्वारा आने वाले सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके तहत 18 को मसीही समुदाय राख बुधवार की विशेष प्रार्थना करेगी। इसके साथ ही लेंट चालू हो जाएगा। इसके साथ ही मसीही समाज में उत्सवी कार्यक्रम थोड़े दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। 40 दिनों तक चलने वाली इस महाउपवासकाल में प्रार्थनाओं का दौर चलेगा। कैथोलिक कलीसियाओं में प्रत्येक शुक्रवार को क्रूस रास्ता की विधि होगी। 29 मार्च को खजूर पर्व, दो अप्रैल को पवित्र गुरुवार और तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे होगी। इस दिन ईसा मसीह को क्रूस में चढ़ाने की घटना को स्मरण किया जाएगा। चार अप्रैल को पवित्र शनिवार और पांच अप्रैल को ईस्टर ...