रुडकी, जून 18 -- अनिल त्यागी लक्सर। गन्ना उत्पादन के मामले में लक्सर क्षेत्र इस साल भी जिले में टॉप पर रहेगा। यहां किसानों को गन्ने के मुनासिब दाम मिल रहे हैं और चीनी मिल समय से भुगतान भी कर रहा है। ऐसे में, लक्सर के किसानों ने पिछले साल के मुकाबले इस बार गन्ने का रकबा करीब एक हजार हेक्टेयर बढ़ा दिया है। जिले के किसान सबसे ज्यादा गन्ने की ही खेती करते हैं। इनमें भी लक्सर गन्ना समिति क्षेत्र के किसान गन्ना उगाने के मामले में ज्वालापुर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी की तुलना में हर साल टॉप पर रहते हैं। आने वाले गन्ना पेराई सत्र 2025-26 में भी लक्सर क्षेत्र में गन्ने की पैदावार सबसे अधिक होनी तय है क्योंकि इस बार लक्सर में गन्ने का रकबा पिछले साल से भी अधिक है। लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद के सीडीआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष लक्सर में 26,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.