अमरोहा, नवम्बर 14 -- अमरोहा, संवाददाता। पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। गुरुवार को दिन का तापमान 25 रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार से ठंड के और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी का पूर्वानुमान जताया गया है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन रात के तापमान में गिरावट के बाद ठंडी पछुआ हवा के रूख में बदलाव होगा। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी थमी है। बर्फबारी थमने और पछुआ हवा के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कोहरा छाने का भी अनुमान है। बताया कि बढ़ती सर्दी रबी सीजन की फसलों के लिए लाभदायक है। मौसम गेहूं की बुआई के लिए उपयुक्त है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.