गढ़वा, अप्रैल 15 -- खूंटी, संवाददाता। 15 अप्रैल 2000 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मदीना क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ 50 बटालियन के वीर जवान किरण टोपनो के शहादत दिवस पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव मरचा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ 94 बटालियन की ओर से उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट संतोष कुमार ने शहीद किरण टोपनो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किरण टोपनो ने साहस, पराक्रम और देशभक्ति का अद्भुत परिचय देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ शहीदों के बलिदान को कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.