गंगापार, जनवरी 9 -- प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर से निकली आनापुर रजबहा सम्हई गांव के सामने आकर समाप्त हो जाती है। इसके आगे निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रजबहा का पानी कछार क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे मुन्नौवरपुर, शहजादपुर इब्राहिमपुर गांवों के दर्जनों किसानों की करीब 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसल डूबने की सूचना मिलने पर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि यह समस्या सन् 2004 से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। महिलाओं समेत किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 2009 में तत्कालीन सांसद कपिल मुनि करवरिया न...