सहारनपुर, जनवरी 2 -- साइबर ठग ने एक महिला से आनलाइन ऋण दिलाने का झांसा देकर पचास हजार रुपए की ठगी कर ली। बाद में ठग पचास हजार रुपए की ओर मांग करने लगे। महिला पैसा देने में असमर्थता जताई। ठगों ने महिला को घर पर सीबीआई भेजने की धमकी है। पीड़िता ने मामले की थाने पर शिकायत की है। गांव चंदपुर निवासी एक महिला साइबर ठग ने आनलाइन ऋण दिलाने का झांसा दिया। महिला ने ठग के झांसे में आकर उसके बताए नंबर पर दो से दस हजार रुपए की कई ट्रांजक्शन कर कुल 52 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। एक जनवरी को ठग ने फिर महिला को पचास हजार रुपए ट्रांसफर करने का दबाव डाला। महिला ने पैसा न होने की बात कहकर देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि ठग ने पैसा न देने पर महिला के घर सीबीआई भेजने की धमकी दी। सीबीआई का नाम सुनकर महिला घबरा गई। महिला ने अपनी बेटी साथ थाने पहुंचकर पुलिस को ...