आदित्यपुर, सितम्बर 12 -- सरायकेला। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से योगाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने योग शिविर के तीसरे दिन छात्राओं को स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।योगाचार्य ने मत्स्य मुद्रा, ज्ञानासन, शशांगासन और पद्मासन जैसे योगासन कराए और बताया कि नियमित अभ्यास से मानसिक एकाग्रता और स्मरण शक्ति दोनों मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान विषय वस्तु को ध्यान से सुनना, मुख्य बिंदुओं पर फोकस करना और महत्वपूर्ण शब्दों को छंद में सजाकर याद करना याददाश्त को बेहतर बनाता है।उन्होंने छात्राओं को सूर्योदय से पहले पढ़ाई करने की सलाह दी क्योंकि उस समय वातावरण शांत रहता है जिससे पढ़ा हुआ जल्दी याद होता है। साथ ही स्वस्थ आहार पर जोर देते हुए फल, साग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.