पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ 12 मई को धर्मगुरू श्री श्री आनंदमूर्ति सह श्री प्रभात रंजन सरकार का 104 वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। संबंधित तैयारी के तहत नई मोहल्ला स्थित आनंदमार्ग जागृति केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। एक हफ्ता पूर्व से ही जिले के कई हिस्सों में बाबा नाम केवलम कीर्तन-भजन एवं साधना का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ आनंदमार्गी बैजनाथ ने बताया की 1921 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म बिहार के जमालपुर में सुबह के 6 बज कर 7 मिनट पर हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में सभी मार्गी उत्साह से कीर्तन भजन एवं साधना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...