बलिया, मई 25 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। काफी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। इसमें आनंद गुप्त अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी जनार्दन सिंह की देखरेख में मतदान व मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि फेफना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर आनंद गुप्त निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कुल 270 मत हासिल किए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी शिवम कुमार गुप्त को 123 वोट ही मिले। 88 वोट के साथ विशाल कुमार वर्मा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार गुप्त ने जीत दर्ज की। उन्हें 306 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु वर्मा ने 174 मत हासिल किए। इनके अलावा महामंत्री राजेश कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष मुन्ना गुप्त, संगठन मंत्री हरेंद्र प्रस...