रांची, सितम्बर 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र पर मां भवानी के आगमन के साथ उत्सव का माहौल है। नवपत्रिका प्रवेश के साथ सोमवार को मां भगवती पूजा पंडालों में प्रतिष्ठित हुईं तो पंडालों की आभा और अलौकिक हो गयी। भक्त मां की आरती और अगुवानी के लिए पंडाल तक पहुंचे। हर गली प्रार्थना का केंद्र है। यह क्रम अगले तीन दिनों तक चलेगा। शेर पर अष्टभुजी मां सवार हैं। उनकी अलौकिक आभा से भक्त आनंद में डूब गए हैं। प्रार्थना, वंदन और मां के जयकारे का घोष हवाओं में है। सोमवार को मां कालरात्रि की आराधना हुई। मंगलवार को महागौरी और बुधवार को देवी दुर्गा सिद्धिदात्री के रूप आशीर्वाद देंगी। इधर, प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर में उत्सव का माहौल है। हर कोई मां की कृपा से निहाल है। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर सारी रात सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। मेले औ...