सीवान, फरवरी 17 -- सीवान। शहर के बड़ी मस्जिद स्थित प्रधान कंप्लेक्स में रविवार को जिला स्वर्णकार संघ की बैठक हुई। इस दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रधान इकाई के निर्देश पर जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से आनंद कुमार सोनी को जिला स्वर्णकार संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही अन्य पदों के लिए भी मनोनयन किया गया। नई जिला कार्यकारिणी में सुधांशु सोनी व विजय सोनी को जिला महासचिव, पूर्व प्रमुख रेणु देवी, रमेश सोनी, अरविंद सोनी, प्रेम प्रकाश व सहदेव सोनी को जिला उपाध्यक्ष, विजय कुमार व गुड्डू सोनी को जिला सचिव, संजय सोनी व बृजेश सोनी को जिला मीडिया प्रभारी तथा प्रदीप कुमार उर्फ मुन्ना सोनी को जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा हीरालाल सोनी, सुग्रीव सोनी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष सोनी, राजकुमार सोनी, सुशील सोनी...