हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। डहरिया स्थित दि आनंदा एकेडमी में सोमवार को इंटर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, उपप्रधानाचार्या सुष्मिता बगड़वाल ने किया। स्व.विक्रम बिष्ट को आनंदा परिवार की ओर से श्रद्धाजंलि दी गई। यहां राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी व कोच सौरव गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय के ताइक्वांडो-कराटे समूह के बच्चों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। शिक्षक वर्ग से हाउस टीम लीडर्स प्राक्षी ओझा, बबीता परिहार, मीनाक्षी पंत एवं रिया सुयाल रहीं। टीमों में क्रमशः ब्लू पेंथर, किंग फिशर, मस्कटीयर और फिनिक्स के बीच चैंपियनशिप को लेकर प्रतियोगिताएं हुईं। ब्लू पेंथर का नेतृत्व हाउस कैप्टन आयुषी गुरुरानी और विनायक सिंह मेहता ...