भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को वार्षिक आचार्य कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों को नए तरीकों और तकनीकों से परिचित कराने के लिए आयोजित की गई है। शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। इस क्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा के नए तरीके, तकनीकी शिक्षा और छात्रों के विकास पर बल दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव भी साझा किये। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी तकनीक से लैस करना है, जो उन्हें छात्रों को बेहतर शिक्षा देने में मदद करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.