जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- झारखंड के 70 वर्ष से अधिक उम्र के 8 मोतियाबिंद रोगियों का आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पूर्णिमा नेत्रालय में फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। मरीजों को दवा और चश्मा भी प्रदान किया गया। आनंद मार्ग आयुष्मान एवं डी.बी.सी.एस. के राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत वर्षों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रहा है। 7 और 11 दिसंबर को गदरा शिव मंदिर के पास सुबह 10 से 1 बजे तक आंखों की जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...