रांची, मई 18 -- रांची। आनंद मार्ग आश्रम हेसाग हटिया में तीन दिनी आनंद मार्ग गर्ल्स वॉलेंटियर कैंप में रविवार को महिला स्वयं सेविकाओं को विशेष रूप से आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान तथा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास की जानकारी दी गई। कैंप में सिखाया जाएगा कि आज के परिवेष में महिलाएं मानसिक तनाव, डिप्रेशन और हृदय रोग जैसे खतरों से खुद को कैसे बचा सकती हैं। कैंप की विशेषता यह है कि इसमें आध्यात्मिक सैनिकों को तैयार किया जाता है। यह एक मानव के निर्माण शिविर है, जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण, नैतिक व सामाजिक शिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा दी जा रही है। इस क्लास में दिए गए विषयों में आत्म ज्ञान, ध्यान स्वास्थ्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन आदि शामिल है। यह कैंप विशेष रूप से महिलाओं के लिए बहुत लाभप्रद है। कैंप में अवधूति आनंद प्रसन्ना आचार्या, अवधूतिक...