चक्रधरपुर, फरवरी 10 -- आनंदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र के रोबोकेरा में सोमवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों द्वारा सड़क निर्माण में लगे एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया है। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आनंदपुर थाना क्षेत्र में भालडुंगी चौक से साडीबा तक निर्माण हो रहे 22 किलो मीटर सड़क में लगे हाईवा को सोमवार की रात्रि करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। इस सड़क का निर्माण रांची के वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के मालिक नीरज सिंह कराया जा रहा है। वहीं मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना के पीछे असमाजिक तत्व का हाथ है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.