चक्रधरपुर, जनवरी 26 -- आनंदपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र केबुरुतुलुडा गांव के पहान टोला में रविवार तड़के हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकन मुंडा (60 वर्ष), मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बरंगा निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। वहीं जनवरी में जिले में हाथी की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत आनंदपुर इलाके में ही हुई है। जानकारी के अनुसार लोकन मुंडा मामा के घर बुरुतुलुडा पाहन टोला आया था। रविवार सुबह करीब तीन बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकला। घर के बाहर पहले से मौजूद जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर प...