बोकारो, मार्च 23 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। विहंगमयोग कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सद्गुरु सदफलदेव की मूर्ति स्थापना की तृतीय वर्षगांठ शनिवार को गुरुभाईयों द्वारा मनाया गया। विहंगमयोग के प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण सिन्हा ने कहा कि आत्मा एक चेतन पदार्थ है, इसकी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। शरीर का महत्व आत्मा में समाहित है। आज आध्यात्म ज्ञान प्राप्त किये बिना आंखों से निकलती चेतना हम एकाग्र नहीं कर सकते। परम सत्ता की प्राप्ति हमें सद्गुरु के शरण में जाकर ही मिल सकती है। प्रारम्भ में 'अ' अंकित श्वेतध्वज फहराकर सद्गुरु वंदना से की शुरुआत हुई। अध्यक्षता बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास एवं संचालन सहसंयोजक कोयलांचल प्यारेलाल यादव ने जबकि आगंतुकों का स्वागत कोयलांचल संयोजक आनंद केसरी ने किया। एक कुण्डीय हवन अनुष्ठान यज्ञ ...