बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- आध्यात्म के बल पर ही भारत रहेगा विश्व गुरु: विज्ञान देव जी महाराज स्वर्वेद सन्देश यात्रा के तहत हिलसा में हुआ अध्यात्म महोत्सव, विहंगम योग की दीक्षा दी कश्मीर से कन्याकुमारी स्वर्वेद सन्देश यात्रा पहुंची हिलसा फोटो: 30हिलसा03: हिलसा के रामबाबू हाईस्कूल के मैदान में आयोजित अध्यात्म महोत्सव में प्रवचन देते संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज। हिलसा, निज प्रतिनिधि। भारत की आत्मा का नाम अध्यात्म है और आध्यात्मिक महापुरुषों के बदौलत ही भारत विश्व गुरु रहा है, है और रहेगा। यह संदेश स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने शनिवार को हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल मैदान में आयोजित जय स्वर्वेद कथा में दिया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही स्वर्वेद सन्देश यात्रा के तहत हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने ह...