देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर। महिला पतंजलि योग समिति देवघर द्वारा रविवार को रामनवमी के अवसर पर एवं योग ऋषि स्वामी रामदेव का सन्यास दीक्षा दिवस मनाया गया। मौके पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वास्थ, समृद्ध, संस्कारवान, आध्यात्मिक भारत का निर्माण के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी अंबिका झा और राज्य कार्यकारिणी सदस्य आरती पाठक ने की। मौके पर उपस्थित महिला पतंजलि योग समिति की महिलाओं ने आध्यात्मिक भारत का निर्माण के लिए हवन में आहूतियां दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष पुष्पा बरनवाल ,सोशल मीडिया प्रभारी मंजू बरनवाल ,सविता पांडे, करुणा पांडे, मुन्नी देवी, सुनैना देवी , पुष्पा देवी सहित समिति की दर्जनों महिला उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.