देहरादून, मई 1 -- जानी मानी आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी का गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जया किशोरी इन दिनों श्री श्री बालाजी सेवा समिति एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दून पहुंची हुई हैं। यह आयोजन 2 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक गुरु नानक इंटर कॉलेज ग्राउंड रेसकोर्स में हो रहा है। जिसमें जया किशोरी कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति, धर्म, नीति और जीवन के गूढ़ रहस्यों से अवगत करा रही हैं। कथा के दौरान कुछ समय निकालते हुए उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय का विशेष भ्रमण किया। विवि अध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष अमन बंसल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संकाय सदस्यों न...