देवघर, अगस्त 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज देवघर सेवा केंद्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को मनाने जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज देवघर सेवा केंद्र की संचालिका बीके रीता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया बंधुओं के लिए विशेष रुप से 6 अगस्त बुधवार को रखा गया है। साथ ही रक्षासूत्र बांधने के अलावा मीडिया बंधुओं के आत्मिक शांति की अनुभूति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान परिचर्चा एवं राजयोग मेडिटेशन का कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज के जन भागीदारी वाले प्रजातांत्रिक युग में जहां मीडिया संस्थान को एक प्रमुख स्तंभ माना जाता है,ऐसे में जनता के हित और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए निष्पक्ष सूचना के आदान प्रदान के लिए मीडिया की जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ जाती है। कहा कि अपनी आध्यात्मि...