मधुबनी, नवम्बर 12 -- मधुबनी,निज संवाददाता। श्रीसत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में शहर के चूड़ी बाजार स्थित मोहन पूर्वे के आवासीय परिसर में 24 घंटे का अखंड ग्लोबल भजन का समापन किया गया। भजन के विसर्जन पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रीसत्य साईं बाबा ने विश्व समुदाय को मानव सेवा और नारी सम्मान के संदेश से समाज में एक नई जागृति आई है। श्रीसत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में देश-दुनिया में पीड़ित लोगों की सेवा के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आध्यात्मिक जागृति के बगैर मानव का कल्याण संभव नहीं है। सनातन धर्म को आचरण में उतारने से ही इसका समुचित लाभ मिलेगा। मेडिकल साइंस ने भी माना है कि भजन-कीर्तन से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। चिंता से छुटकारा मिलता है।उन्होंने कहा कि श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.