सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, निज संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन में सोमवार को 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव भव्य एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज की संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी तथा दीपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों और आत्मिक चेतना से जुड़ा यह प्रयास समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राजयोगिनी रानी दीदी ने शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व समस्त मान...